Chhattisgarh Woman Raped 16-Year-Old Boy - News Summed Up

Chhattisgarh Woman Raped 16-Year-Old Boy


शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया:महिला पर इमोशनली ब्लैकमेल कर नाबालिग को फंसाने का आरोप है।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे।. 1 अप्रैल को ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गलत होने का एहसास होने के बाद नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ है।महिला ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की थी।ख्याति विश्वकर्मा (25) पर पॉस्को एक्ट केस दर्ज हुआ है।आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रेप के बाद डराने-धमकाने का आरोपनाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। 2 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।नाबालिग ने थाने में मामला दर्ज कराया था। (प्रतीकात्मक इमेज)जांच के बाद महिला गिरफ्तारशिकायत के बाद कबीरधाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस की अपील- सोशल मीडिया पर बरते सावधानीकबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें। अगर किसी तरह की आपराधिक घटना या परेशान करने वाली बात सामने आए, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।…………………क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप: स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलरायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप का मामला सामने आया था।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar April 04, 2026 14:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */