IMD Weather Update Today MP rajasthan UP haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert - News Summed Up

IMD Weather Update Today MP rajasthan UP haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert


Hindi NewsNationalIMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alertकेदारनाथ में भारी बर्फबारी, अटल टनल बंद: यूपी में बिजली गिरने से 5 मौतें; MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, 11 राज्यों में बारिश का अलर्टभोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकगर्मी के मौसम में देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में बारिश, ओले और बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद हो गया है। रोहतांग दर्रे के पास भारी हिमपात की वजह से अटल सुरंग बंद कर दी गई है।इधर, लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में भी शनिवार को तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है।देशभर में बारिश-बर्फबारी की 5 तस्वीरें…उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई।अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई।नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को कई जगह बारिश हुई।यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।अगले दो दिन मौसम का हाल5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।अन्य राज्यों में मौसम का हाल…मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनीराजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौतयूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…पंजाब: 22 जिलों में बारिश के आसार; तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावटपंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…झारखंड: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्टरांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार को 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमानहिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में बर्फ गिरी। शनिवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...


Source: Dainik Bhaskar April 04, 2026 14:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */