CBI बनाम पश्चिम बंगाल सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाया जाए या नहीं. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर को मिली राहत को खत्म किया जाए. सीबीआई ने कहा कि कभी भी कोलकाता पुलिस ने CD को SFL में जांच के लिए नही भेजा. सीबीआई ने कहा कि हम बस चाहते है कि राजीव कुमार को अंतरिम राहत को खत्म किया जाए.
Source: NDTV May 02, 2019 07:30 UTC