CBSE की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (CBSE Result) जारी कर दिया गया है. सीबीएसई की परीक्षाओं का रिजल्ट (CBSE Board Result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किया गया है. 12वीं की परीक्षा में डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और एसडी पब्लिक स्कूल,मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है. बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) 29 मई 2018 को जारी किया गया था. वहीं 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 12th Result) 26 मई 2018 को जारी हुआ था.
Source: NDTV May 02, 2019 07:20 UTC