पैकअप / चाइनीज कंपनियों के बढ़ते दबदबे के कारण बंद होगी Karbonn मोबाइल, कभी सहवाग करते थे प्रमोशन - News Summed Up

पैकअप / चाइनीज कंपनियों के बढ़ते दबदबे के कारण बंद होगी Karbonn मोबाइल, कभी सहवाग करते थे प्रमोशन


Dainik Bhaskar May 02, 2019, 01:11 PM IST2009 में हुई थी कंपनी की शुरुआत, ये स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज बनाती हैगैजेट डेस्क. कभी देश की दिग्गज कंपनियों में शुमार रहने वाली भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कार्बन मोबाइल अब बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। 'टेली एनालिसस' की रिपोर्ट के मुताबिक कार्बन मोबाइल कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स मे एक लेटर फाइल किया है, जिसमें कंपनी के स्टेटस सेक्शन में ' अंडर द प्रोसेस ऑफ स्ट्राइकिंग ऑफ' लिखा हुआ है। इसके अलावा लेटर में लास्ट AGM का भी जिक्र है जो 28/9/2018 है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है।चाइनीज कंपनी को बढ़ा दबदबाभारत के स्मार्टफोन बाजार में अब ओप्पो, वीवो और श्याओमी जैसे कंपनियों को दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग आधे से ज्यादा मार्केट शेयर पर चाइनीज कंपनियों को कब्जा है। स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं जिससे कंपनियों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की एंट्री के बाद भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां पिछड़ गई है, नतीजन कार्बन मोबाइल कंपनी अब बंद होने की कगार पर पहुंच गई है।कभी क्रिकेट में स्पॉन्सरशिप किया करती थी कंपनीकार्बन मोबाइल का कभी भारतीय मार्केट में दबदबा हुआ करता था। कंपनी क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप में भी बढ़-चढ़कर पैसा खर्च करती थी। कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी। कंपनी फीचर फोन के अलावा, स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरी एसेसरीज की भी मैन्युफैक्चरिंग करती थी। शुरुआत से ही कंपनी का ऑफलाइन मार्केट में ज्यादा फोकस रहा। कार्बन के देशभर में हजार से ज्यादा सर्विस सेंटर है। कभी कार्बन मोबाइल के प्रमोशन गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़ी सेलिब्रिटी किया करते थे।कंपनी ने एंड्रॉइड वन के साथ मिलकर भी अपना स्मार्टफोन पेश किया था। भारत में फिलहाल लावा, इंटेक्स और माइक्रोमैक्स जैसी दूसरी बड़ी भारतीय कंपनियां मौजूद हैं। हालांकि इन भारतीय कंपनियों की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। इसके अलावा रिलायंस जियो भी भारतीय कंपनी है जो भारत में अपने फोन बेच रही है। हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 07:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */