रामदेव ने CAA के मुद्दे पर कहा कि यह देश जितना BJP और नरेंद्र मोदी का है, उतना ही विपक्ष का भी, ऐसे आंदोलन से विदेश में देश की बदनामी होती है. शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बाबा रामदेव ने कहा कि सड़क के ऊपर धरना प्रदर्शन ठीक नहीं है. जितना हिन्दू को रहने का अधिकार है उतना ही मुस्लिमों को भी इस देश में रहने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज़ादी के नारे जिन्ना वाली तो देश के साथ धोखा और गद्दारी है. ऐसे लोगों की मताधिकार के अधिकार को भी खत्म कर देनी चाहिए.
Source: NDTV January 24, 2020 08:37 UTC