भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बृहस्पतिवार को सनसनीखेज दावा किया कि उनके घर के निर्माण कार्य में संदिग्ध बांग्लादेशी (Bangladesh) नागरिक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. विजयवर्गीय ने यहां एक सामाजिक संगठन के कार्यक्रम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की जमकर पैरवी करते हुए यह दावा किया. विजयवर्गीय ने कहा कि इन मजदूरों और भवन निर्माण ठेकेदार के सुपरवाइजर से बातचीत के बाद उन्हें संदेह हुआ कि ये श्रमिक बांग्लादेश के रहने वाले हैं. ट्विटर पर ज्यादातर लोगों ने बताया कि इंदौर में पोहा बहुत ही लोकप्रिय नाश्ता है और ये महाराष्ट्र की डिश है. मैंने तो केवल लोगों को सचेत करने के लिये उन मजदूरों का जिक्र किया था."
Source: NDTV January 24, 2020 08:37 UTC