MP BJP Leaders: मध्य प्रदेश: सीएए का विरोध, बीजेपी के 80 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ी पार्टी - 80 muslim bjp leaders left party against implementation of citizenship amendment act - News Summed Up

MP BJP Leaders: मध्य प्रदेश: सीएए का विरोध, बीजेपी के 80 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ी पार्टी - 80 muslim bjp leaders left party against implementation of citizenship amendment act


बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफाहाइलाइट्स मध्य प्रदेश में सीएए के विरोध में बीजेपी के 80 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ी पार्टीपार्टी से इस्तीफा देने वालों में विजयवर्गीय के करीबी राजिक कुरैशी फर्शीवाला भीकुरैशी ने कहा- अपने समुदाय के आयोजनों में शामिल होना दूभर होता जा रहा थाबीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा अपने इस्तीफे का खतआजादी पर योगी की चेतावनी, कन्हैया का जवाबसंशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को धार्मिक आधार पर बनाया गया विभाजनकारी प्रावधान बताते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है। इन बीजेपी नेताओं में शामिल राजिक कुरैशी फर्शीवाला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कल गुरुवार को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है।पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के कई पदाधिकारी शामिल हैं। कुरैशी ने कहा, 'सीएए के वजूद में आने के बाद हमारा अपने समुदाय के आयोजनों में शामिल होना दूभर होता जा रहा था। इन आयोजनों में लोग हमें यह कहकर कोसते थे कि हम सीएए जैसे विभाजनकारी कानून पर कब तक चुप रहेंगे?' उन्होंने कहा, 'किसी भी समुदाय के वास्तविक तौर पर पीड़ित शरणार्थी को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए। आप महज धर्म के आधार पर तय नहीं कर सकते कि फलां व्यक्ति घुसपैठिया या आतंकवादी है।'सीएए के खिलाफ बीजेपी छोड़ने वाले मुस्लिम नेताओं के पत्र में कहा गया, 'भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत किसी भी भारतीय नागरिक को समानता का अधिकार प्राप्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सीएए को धार्मिक आधार पर लागू कर देश को बांटने का कार्य किया गया है जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।'गौरतलब है कि सीएए के विरोध में जिन बीजेपी नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है, उनमें से कुछ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के बीजेपी नेताओं के सामूहिक इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने गुरुवार शाम कहा, 'मुझे हालांकि इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति गुमराह हो रहा है, तो हम उसे समझाएंगे।'


Source: Navbharat Times January 24, 2020 08:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */