Business News: मोरपेन लैब्स का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़ा - morgan labs net profit up 54% in q4 - News Summed Up

Business News: मोरपेन लैब्स का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़ा - morgan labs net profit up 54% in q4


नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दवा बनाने वाली कंपनी मोरपेन लेबोरेटरीज का एकीकृत शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 10.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने सारे ऋण का भुगतान कर दिया है और अब कर्जमुक्त हो गयी है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 की अंतिम तिमाही में उसे 6.81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का एकीकृत राजस्व 171.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 219.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2017-18 के 29.59 करोड़ रुपये से कम होकर 2018-19 में 28.84 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान राजस्व 610.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 772.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुशील सुरी ने कहा, ‘‘विभिन्न बैंकों के सभी बकाये का भुगतान कर कंपनी अब कर्जमुक्त हो गई है और यह अब वृद्धि एवं स्थिरता के अगले चरण के लिये तैयार है।’’


Source: Navbharat Times May 06, 2019 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */