पंजाब / कहासुनी होने पर साथ मरने की ठानकर आया युवक, पहले लड़की को दो गोलियां मारीं, फिर खुद आत्महत्या की - News Summed Up

पंजाब / कहासुनी होने पर साथ मरने की ठानकर आया युवक, पहले लड़की को दो गोलियां मारीं, फिर खुद आत्महत्या की


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 04:39 PM ISTगाेलियां लगने से लड़की की हालत गंभीरकरतारपुर का रहने वाले था मनप्रीत सिंह, ऑटोज़ में साथ काम करने वाली लड़की से थे प्रेम संबंधजालंधर. जालंधर के लवली ऑटोज़ में सोमवार दोपहर एक युवक ने पहले लड़की को दो गोलियां मारी, फिर खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।जिले के कस्बा करतारपुर के रहने वाले मनप्रीत सिंह के एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। वह भी पहले यहीं युवक के साथ काम करती थी। रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके चलते युवक ने पहले लड़की की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की ठान ली।तीन वाक्यों में लिखी मौत की वजहघटना का खुलासा मौके से मिले सुसाइड नोट से हुआ है। इसमें लिखा है, 'निमी (बदला हुआ नाम) और मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं। मैं निमी को बहुत प्यार करता था और वह भी मुझसे, पर उसने मुझे कुछ ऐसे बोल बोले, जिन्होंने मुझे सोने नहीं दिया। मेरे पास और कोई चारा नहीं था।'दोपहर ढाई बजे हुई घटनागोली चलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि लवली ऑटोज में काम करने वाली लड़की यहां के तीसरे फ्लोर पर कैंटीन में बैठी थी। करीब ढाई बजे मनप्रीत वहां आया और उसने आते ही लड़की को दो गोलियां मारी। इसके बाद खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। इस घटना में मनप्रीत की मौत हो गई, वहीं लड़की को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 10:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */