तकनीक / इजराइल का आयरन डोम सिस्टम, जिसने 700 रॉकेट के हमले को नाकाम कर दिया - News Summed Up

तकनीक / इजराइल का आयरन डोम सिस्टम, जिसने 700 रॉकेट के हमले को नाकाम कर दिया


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 09:46 PM ISTइजराइल पर फिलिस्तीनी आतंकियों ने गाजा सीमा से करीब 700 रॉकेट दागे थेइजराइल ने अपना आयरन डोम मिसाइल सिस्टम भी गाजा सीमा पर ही तैनात किया हैपिछले कुछ समय में इस सिस्टम ने आतंकियों की तरफ से हुए करीब 90% रॉकेट हमले बेकार किएयेरुशलम. फिलिस्तीन के आतंकियों ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार तक गाजा पट्टी से इजराइल पर करीब 700 रॉकेट दागे। इसमें इजराइल के 4 नागरिकों की मौत हुई। जवाबी कार्रवाई में फिलिस्तीन के 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2014 के बाद यह पहली बार है जब इजराइल में रॉकेट हमलों से जनहानि हुई। हालांकि, हमला करने वाले देश के मुकाबले इजराइल में मृतकों की संख्या बेहद कम रही। इसकी एक वजह है देश की रक्षा करने वाला एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम, जिसे सेना ने अभी गाजा से लगती सीमा पर तैनात किया है।इजराइल का आयरन डोम इस वक्त दुनिया के सबसे आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में शुमार है। इसे राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम कंपनी ने बनाया है, जिसने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के साथ मिलकर बराक-8 मिसाइलों का निर्माण भी किया है।155 वर्ग किमी के दायरे में खत्म कर सकता है रक्षाआयरन डोम मोबाइल लॉन्चर एक ट्रक के सहारे कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। इसका डिटेक्शन-ट्रैकिंग रडार, वेपन कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल फायरिंग यूनिट से मिलकर अचूक मानी जाती हैं। जहां रडार 4 से 70 किलोमीटर की दूरी तक के टारगेट की पहचान कर उन पर नजर रखता है। वहीं इसके चार से पांच लॉन्चर में एक बार में 20 मिसाइलें लगती हैं। यह मिसाइल गर्मी और इलेक्ट्रिक सेंसर वाली होती हैं और दूसरी मिसाइल से टकराकर उन्हें नष्ट कर देती हैं।डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर कंपनी रैथाॅन के मुताबिक, आयरन डोम की एक यूनिट करीब 155 वर्ग किलोमीटर के दायरे तक की रक्षा करने में सक्षम है। हालांकि, इन सिस्टम्स को अभी ज्यादा जनसंख्या वाले इलाकों में ही तैनात किया गया है, ताकि गाजा की तरफ से होने वाले हमलों को रोका जा सके।8 साल से सीमा पर तैनात है सिस्टमरिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने मोबाइल डिफेंस सिस्टम को बनाने का काम साल 2007 से शुरू किया। 2009 में सफल टेस्टिंग के बाद 2011 में इसे गाजा सीमा पर तैनात किया गया। एक साल के अंदर ही इस सिस्टम ने गाजा से दागे गए करीब 400 रॉकेटों को निष्क्रिय कर दिया था।भारत भी दिखा चुका है तकनीक में रुचिखास बात यह है कि इस सिस्टम को खरीदने में भारत ने भी रुचि दिखाई है। इजराइल की न्यूज वेबसाइट ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ वेबसाइट के मुताबिक, अब तक भारत सिस्टम के कई अचूक माने जाने वाले मल्टी मिशन रडार खरीद चुका है। इसके अलावा कुछ ही समय पहले कहा गया था कि भारत लंबे समय से आयरन डोम खरीदने के लिए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संपर्क में हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 10:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */