Bushra Bibi: पाकिस्तानी पीएम के हाउस स्टाफ का दावा, इमरान की पत्नी बुशरा का आईने में नहीं दिखता अक्स - pak pm imran wife bushra s image does not appear in mirrors claims pm house staff - News Summed Up

Bushra Bibi: पाकिस्तानी पीएम के हाउस स्टाफ का दावा, इमरान की पत्नी बुशरा का आईने में नहीं दिखता अक्स - pak pm imran wife bushra s image does not appear in mirrors claims pm house staff


सऊदी दौरे के समय की तस्वीरहाइलाइट्स पाकिस्तानी मीडिया में इमरान खान की पत्नी को लेकर सनसनीखेज दावा, आईने में नहीं दिखती उनकी तस्वीरकैपिटल टीवी ने पाकिस्तान पीएम के दफ्तर के स्टाफ के हवाले से किया है बुशरा बीबी के बारे में दावाइसी महीने वैनिटी फेयर मैगजीन में चर्चित पत्रकार आतिश तासीर ने भी बुशरा के बारे में किए थे सनसनीखेज दावेतासीर के मुताबिक, उन्हें एक पत्रकार ने बताया था कि बुशरा के पास 2 जिन्न हैं जो उनकी मर्जी के हिसाब से काम करते हैंपाकिस्तानी मीडिया में प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के बारे में एक से बढ़कर एक सनसनीखेज और रहस्यमयी दावे किए जा रहे हैं। बुशरा के पास 2 जिन्न होने के दावों के बाद अब नया दावा किया जा रहा है कि आईने में उनकी तस्वीर ही नहीं दिखती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कैपिटल टीवी नाम के एक पाकिस्तानी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में पीएम ऑफिस में हाउस स्टाफ के हवाले से यह दावा किया है।कैपिटल टीवी ने प्रधानमंत्री के दफ्तर में काम करने वाले हाउस स्टाफ के हवाले से दावा किया है कि खातून-ए-अव्वल यानी फर्स्ट लेडी बुशरा बीबी की आईने में तस्वीर ही नहीं दिखती। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यू यॉर्क रवाना होने से पहले इमरान ने अपनी बीवी बुशरा बीबी के साथ सऊदी अरब में उमरा किया था। उस वक्त बुशरा सिर से लेकर पांव तक बुर्के से ढंकी दिखी थीं। बुशरा बीबी ने इमरान से उनके प्रधानमंत्री बनने से करीब 6 महीने पहले ही शादी की थी।(कैपिटल टीवी की रिपोर्ट में दावा, बुशरा बीबी की आईने में नहीं दिखती तस्वीर)इससे पहले चर्चित पत्रकार आतिश तासीर ने इसी महीने वैनिटी फेयर मैगजीन में बुशरा को लेकर कुछ सनसनीखेज दावे किए थे। तासीर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर और भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं। मई में मशहूर टाइम मैगजीन की उस कवर स्टोरी को उन्होंने ही लिखा था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को डिवाइडर इन चीफ बताया गया था। तासीर के मुताबिक उन्हें एक पत्रकार ने बताया था कि बुशरा बीबी के पास 2 जिन्न हैं और वे उनकी मर्जी के हिसाब से काम करते हैं। तासीर ने उस पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया था।पत्रकार के मुताबिक 'पिंकी पीरनी' के नाम से पहचानी जाने वाली बुशरा बीबी से जब कोई अपनी किसी परेशानी का हल मांगने जाता है तो वह उससे 'पके हुए मीट' की मांग करती हैं। इस मीट को वह दोनों जिन्नों को खिलाती हैं जो उनकी मर्जी के हिसाब से काम करते हैं।इतना ही नहीं, आतिश तासीर ने यहां तक दावा किया है कि इमरान खान ने बुशरा बीबी से शादी एक सपने की वजह से की थी। उनके मुताबिक, इमरान खान एक बार बुशरा के पास अपनी किसी समस्या के हल के लिए गए थे तब बुशरा ने सपने का जिक्र किया था। बुशरा ने बताया था कि इमरान को किसी अच्छी महिला से शादी करनी चाहिए। बुशरा ने अपनी बहन या अपनी बेटी से शादी के लिए इमरान के सामने पेशकश दी, जिसे खान ने ठुकरा दिया। बाद में बुशरा ने एक बार फिर सपना देखा जिसके मुताबिक खान से खुद उन्हें शादी करनी चाहिए। इसके बाद बुशरा बीबी के पति खावर मेनका उन्हें तलाक देने के राजी हो गए ताकि 5 बच्चों की मां बुशरा इमरान खान से शादी कर सकें।


Source: Navbharat Times September 29, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */