AirAsia अपने बेड़े में शामिल करेगी 17 और विमान, घरेलू नेटवर्क को मजबूत बनाने का लक्ष्यनई दिल्ली, आइएएनएस। बजट एयरलाइन एयरएशिया इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में 17 और विमानों को जोड़ने की योजना बनाई है। एयरलाइन के पास 23 विमान पहले से ही हैं, अब वह इसमें 17 और विमानों को जोड़ेगी।एयरएशिया इंडिया के सीओओ संजय कुमार के मुताबिक, 23 विमानों के बेड़े के साथ घरेलू स्तर पर उड़ान भरने के 5 साल पूरे होने पर हम अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन की योजना के लिए प्रासंगिक मंजूरी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वित्त वर्ष 19-20 तक अपने बेड़े में लगभग 17 विमान जोड़ रहे हैं।इसके अलावा एयरलाइन भारत के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घरेलू गंतव्यों को जोड़ने की योजना बना रही है। कुमार ने कहा कि हमारे पास पूरे भारत में अपने नेटवर्क में विस्तार की योजना है।एयरलाइन ने नई दिल्ली से जयपुर और अगरतला के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बनाई है। 20 सितंबर को एयरलाइन ने नई दिल्ली से कोलकाता के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू कीं।अगस्त में एयरलाइन ने नई दिल्ली और चेन्नई के बीच दैनिक उड़ानें शुरू कीं। मौजूदा समय में एयरएशिया इंडिया के पास देश भर में 20 गंतव्यों को कवर करने वाले 23 विमानों का बेड़ा है।Posted By: Niteshअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 07:52 UTC