Boyfriend को Gift देने सहेली के साथ पहुंची थी युवती, युवकों ने कर दिया दोनों से दुष्कर्मजेएनएन, अजनाला [अमृतसर]। एक युवती सहेली के साथ अपने Boyfriend को Gift देने पहुंची। इसी दौरान Boyfriend से रंजिश रखने वाले दो युवक पहुंच गए। इससे युवती का Boyfriend वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों युवक युवती व उसकी सहेली को अपने साथ ले गए और उनसे दुष्कर्म किया। मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस ने दोनों युवतियों के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि की है। दोनों के बयान पर आरोपित युवक गुरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया है।19 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी अरुण नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दो दिन पूर्व दोपहर को वह अपनी एक अन्य सहेली को साथ लेकर अरुण को Gift देने के लिए गांव से बाहर गई थी। वह सड़क पर अरुण का इंतजार करने लगी। अरुण अपने तीन दोस्तों के साथ उससे मिलने के लिए वहां पहुंच गया।इसी दौरान दो बाइक्स पर सवार चार युवक अरुण की तरफ आए। अरुण की उनके साथ पुरानी रंजिश थी। अरुण और उसका एक दोस्त उन्हें देखकर वहां से भाग गए। उनके पीछे ही बाइक सवार भी भाग गए। अरुण के उक्त दोनों दोस्त गुरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह वहां उनके पास ही खड़े रहे।कुछ देर बार दोनों आरोपित उन्हें बातों में लगाकर पास ही बंबी पर ले गए। वहां जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाया और घटनास्थल से फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने परिवार और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Kamlesh Bhatt
Source: Dainik Jagran May 09, 2019 09:45 UTC