Beed News: चेन स्नेचिंग से मचा हड़कंप महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, वारदात में पोती भी घायल - News Summed Up

Beed News: चेन स्नेचिंग से मचा हड़कंप महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, वारदात में पोती भी घायल


जिले की आष्टी तहसील के केरुल गांव में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। 25 फरवरी की रात करीब 7 बजे शेरी ब्रिज पर दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 16 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। घटना के दौरान हुई अफरा-तफरी में महिला और उसकी पोती स्कूटर से गिरकर घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड-अहिल्यानगर नेशनल हाईवे स्थित शेरी ब्रिज के पास यह वारदात हुई। केरुल निवासी महिला अपनी पोती को कडा स्थित अस्पताल में उपचार के लिए स्कूटर से लेकर गई थी। इलाज के बाद जब वह वापस गांव लौट रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो अज्ञात चोरों ने महिला के गले पर झपट्टा मारते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।अचानक हुए हमले से महिला स्कूटर का संतुलन खो बैठी, जिससे वह और उसकी पोती सड़क पर गिर पड़ीं। दोनों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में आष्टी पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच भाऊसाहब अहेर कर रहे हैं।पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा सुनसान स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 19:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */