Satna News: गजिगवां गोलीकांड, हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही सरपंच पति को भेजा जेल - News Summed Up

Satna News: गजिगवां गोलीकांड, हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही सरपंच पति को भेजा जेल


डिजिटल डेस्क,सतना। कोटर थाना क्षेत्र के गजिगवां में 20 फरवरी की रात को मामूली विवाद पर 25 वर्षीय शुभम सिंह को 12 बोर की डबल बैरल बंदूक से गोली मारने के आरोपी सरपंच पति कृष्ण कुमार सिंह पुत्र गोकरण सिंह 50 वर्ष, को बुधवार सुबह हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि युवक को गोली मारने से भडक़े उसके परिजनों ने कृष्ण कुमार की जमकर पिटाई की थी, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर हॉस्पिटल में भर्ती हो गया था, तभी से पुलिस आरोपी की हालत पर नजर रख रही थी। वहीं इस वारदात में इस्तेमाल की गई डबल बैरल बंदूक को पहले ही जब्त किया जा चुका है, उधर गोली लगने से घायल शुभम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।इस विवाद में पुलिस ने शुभम के परिजन की रिपोर्ट पर सरपंच पति के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज किया है, तो गंभीर मारपीट पर शुभम समेत उसके परिवारजनों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 19:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */