खास बातें BSP प्रमुख मायावती का बड़ा बयान पीएम बनने का मौका मिला तो लड़ सकती हैं चुनाव अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं मायावतीलोकसभा चुनाव का रण जारी है. बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को इशारों-इशारों में कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलेगा तो वह अंबेडकर नगर से चुनाव लड़ सकती है. मायावती (Mayawati) ने अंबेडकर नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बाद यदि जरूरत पड़ी तो वह अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. गौरतलब है कि चुनाव से पहले मायावती ने ऐलान किया था कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. आपको बता दें कि मायावती की बीएसपी और समाजवादी पार्टी इस बार यूपी में साथ चुनाव लड़ रही हैं.
Source: NDTV May 06, 2019 02:15 UTC