दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने रोहतक के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि रोहतक हुड्डा परिवार का गढ़ नहीं बल्कि घर है. जब उनसे पूछा गया कि जब भूपेंदर सिंह हुड्डा सीएम थे तो ऐसे आरोप लगाए गए थे कि रोहतक के लिए बाकी हरियाणा को नज़रंदाज़ किया गया. जाति की राजनीति के मुद्दे पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी की पूरे देश में ध्रुवीकरण की राजनीति रही है. वहीं, राष्ट्रवाद के सवाल पर उन्होंने कहा, राष्ट्रवाद की जहां तक बात है तो ये दुर्भाग्य की बात है कि फौज के पराक्रम को एक राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. बता दें कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से तीन बार सांसद रह चुके हैं और चौथी बार ताल ठोंक रहे हैं.
Source: NDTV May 06, 2019 02:03 UTC