खास बातें नीतीन गडकरी ने कहा- मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं बोले- मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं नरेन्द्र मोदी ही दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगेलोकसभा चुनाव (General Election 2019) का रण जारी है. तमाम सियासी समीकरणों के बीच कई ऐसे नाम भी सामने आए हैं जो संभावित तौर पर प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं. हालांकि नितिन गडकरी ने रविवार को साफ कहा कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. गडकरी से जब भोपाल में सवाल किया गया कि क्या वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं'. उन्होंने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है.
Source: NDTV May 06, 2019 01:52 UTC