Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में 11 बजे तक 33.47 फीसद मतदानकोलकाता, जेएनएन। बंगाल में सात लोकसभा सीटों, हावड़ा सदर, उलबेड़िया, हुगली, आरामबाग , श्रीरामपुर, बैरकपुर और बनगांव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बंगाल में 11 बजे तक 33.47 फीसद मतदान हुआ है। इससे पहले सुबह नौ बजे तक बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर 16.68 फीसद मतदान हुआ है। उलबेड़िया में 20.59 और हावड़ा लोकसभा सीट पर 15.89 फीसद मतदान हुआ।भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया हमलाइस बीच, बैरकपुर के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उनका कहना है मुझ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया था, जिन्हें बाहर से लाया गया था। वे लोग हमारे मतदाताओं को डरा रहे थे। मैं घायल हो गया हूं। दोनों सियासी दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है।बीजेपी एजेंट के बैठने को लेकर हुआ विवाददक्षिण हावड़ा के दीनबंधु इंस्टीट्यूशन में बूथ नंबर 107 में बीजेपी एजेंट के बैठने को लेकर विवाद हुआ। तृणमूल का आरोप है कि भाजपा दूसरे इलाके से एजेंट बुलाकर बूथ में बैठा रही है। इधर, भाजपा का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी तय नहीं कर पा रहे हैं कि बीजेपी एजेंट बैठेगा कि नहीं। मामले में बीजेपी ईसी से शिकायत दर्ज कराएगी।हावड़ा भाषा विकास केंद्र के प्राइमरी विद्यालय के हांसखाली पोल शांतिनगर के वार्ड 45 में वार्ड के 145 नंबर बूथ में मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई।उत्तर हावड़ा के पीलखाना में बूथ नंबर 137, 47 में मतदान में बाधा डालने का आरोप माकपा ने लगाया है। आयोग से की शिकायत की है।जानें, कहां; कितना हुआ मतदानपांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात संसदीय सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 16.68 फीसद मतदान हुआ है।बनगांव- 13.68 फीसदबैरकपुर - 13.99 फीसदहावड़ा - 16.18 फीसदउलबेडिय़ा- 20.59 फीसदश्रीरामपुर - 17.41फीसदहुगली - 15.73 फीसदआरामबाग-19.19 फीसदउलबेड़िया पूर्व (विधानसभा उपचुनाव)-22.15 फीसद(स्त्रोत : सीईओ कार्यालय)अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं की लगी लंबी कतारअभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर सोमवार की सुबह सात बजे से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। पांचवें चरण में महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर व बनगांव, हावड़ा की हावड़ा सदर व उलबेडिय़ा, हुगली की हुगली, श्रीरामपुर और आरामबाग सीट पर मतदान हो रहा है। साथ ही उलबेडिय़ा पूर्व विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से 100 फीसद बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की 578 कंपनियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बलों की 142 क्विक रिस्पॉस टीम तैनात है। साथ ही, बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में दो अतिरिक्त सुरक्षा बल कंपनियों को क्यूआरटी टीम के तौर पर तैनात किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं।वहीं, मतदान शुरू होते ही कुछ जगह ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है, जबकि कुछ जगहों पर अन्य गड़बडिय़ों की शिकायतें चुनाव आयोग दफ्तर में पहुंचने लगी है। चुनाव आयोग की ओर से शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेने की बात कही जा रही है।सात सीटें 1.16 करोड़ मतदाता, 83 उम्मीदवारचुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सात लोस क्षेत्रों के कुल 1,16,91,889 मतदाता 13,290 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर तृणमूल, भाजपा, कांग्र्रेस, वाममोर्चा सह कई और दलों व निर्दलीय समेत 83प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 60,04,848 पुरुष मतदाता जबकि 56,86,830 महिला मतदाता जबकि 211 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। विभिन्न दलों के कुल 83 में 12 महिला जबकि 71 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं उलबेडिय़ा पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कुल 2,20,397 मतदाता वोट डालेंगे। 2014 के चुनाव में उक्त सभी सीटों के लिए 81.30 फीसद मतदान हुआ था।इन सीटों पर दिलचस्प है लड़ाईबैरकपुर व बनगांव में सबसे दिलचस्प लड़ाई है। बनगांव(एससी) में जहां चाची ममता बाला ठाकुर व भतीजा शांतनु ठाकुर के बीच लड़ाई है। वहीं बैरकपुर में दो बार के तृणमूल सांसद दिनेश त्रिवेदी व तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अर्जुन सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। हुगली सीट पर तृणमूल ने सांसद रत्ना दे नाग, भाजपा के अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी तथा आरामबाग (एससी) सीट पर तृणमूल ने दूसरी बार अपरुपा पोद्दार(आफरीन अली), भाजपा के तपन कुमार राय, माकपा ने 2009 में जीते शक्ति मोहन मल्लिक और कांग्रेस ने ज्योति कुमारी दास को उम्मीदवार बनाया है।चुनाव प्रचार को पहुंचे थे राजनीतिक दिग्गज व फिल्मी सितारेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार किया। वहीं, तृणमूल प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया और रोड शो में शामिल हुईं। कुछ संसदीय सीटों पर यूपी, बिहार के मतदाताओं की काफी अच्छी तादाद है लिहाजा भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी, पवन सिंह ने भी यहां चुनाव प्रचार किया।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sachin Mishra
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 02:08 UTC