BSNL और MTNL को डूबने से बचाएगी सरकार, दे सकती है 74,000 करोड़ रु का बेलआउट पैकेज - News Summed Up

BSNL और MTNL को डूबने से बचाएगी सरकार, दे सकती है 74,000 करोड़ रु का बेलआउट पैकेज


Moneybhaskar.com Jul 03,2019 05:20:24 PM ISTनई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही BSNL और MTNL को बचाने के लिए केंद्र सरकार 74,000 करोड़ रुपए के बेलआउट पैकेज पर विचार कर रही है। सरकार इस योजना में दोनों कंपनियों के हजारों कर्मचारियों को वीआरएस लेने को लेकर तैयार करने के लिए शानदार एग्जिट पैकेज की पेसकश करेगी, जिसमें अतिरिक्त 5% कंपेनसेशन (एक्सग्रेशिया) भी शामिल होगा। इसके अलावा, सरकार कंपनियों को 4जी स्पेक्ट्रम और पूंजीगत खर्च के लिए भी पैसे आवंटित करेगी।BSNL देश की सबसे ज्यादा घाटे वाली सरकारी कंपनी हैआपको बता दें कि BSNL देश की सबसे ज्यादा घाटे वाली सरकारी कंपनी है, जबकि MTNL इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर एयर इंडिया का नाम है। अगर सरकार इन दोनों टेलीकॉम कंपनी को 74,000 करोड़ रुपए का पैकेज देती है तो यह वित्तीय झटका देने के मामले में एयर इंडिया को पार कर सकती है।4जी स्पेक्ट्रम की कीमत 20,000 करोड़ रुपए से अधिक होगीइस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि 4जी स्पेक्ट्रम की कीमत 20,000 करोड़ रुपए से अधिक होगी, जिसे सरकार वहन करेगी, जबकि रोलआउट पर 13,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिसे दोनों कंपनियां वहन करेंगी। सरकार वीआरएस और समय से पहले रिटायरमेंट बेनिफिट्स के मद में 40,000 करोड़ रुपए से अधिक रकम खर्च करेगी।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 05:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */