PM Modi की सख्ती के बाद इंदौर भाजपा की सफाई, हमने नहीं किया आकाश का स्वागत - News Summed Up

PM Modi की सख्ती के बाद इंदौर भाजपा की सफाई, हमने नहीं किया आकाश का स्वागत


PM Modi की सख्ती के बाद इंदौर भाजपा की सफाई, हमने नहीं किया आकाश का स्वागतइंदौर, पीटीआइ। क्रिकेट के बल्ले से इंदौर के एक अधिकारी की पिटाई करने वाले भाजपा के विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के पुत्र आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सख्‍ती के बाद इंदौर भाजपा ने कहा है कि पार्टी नेताओं की ओर से आकाश का स्‍वागत नहीं किया गया।स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने नगर निगम अधिकारी को पीटने वाले विधायक आकाश विजयवर्गीय का स्वागत नहीं किया। दरअसल, आकाश के जमानत से रिहा होने के बाद कुछ स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने कार्यालय पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया था। इस पर प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी। ऐसा व्‍यवहार अस्‍वीकार्य है। उन्‍होंने समर्थन करने वालों पर भी सख्‍त कार्रवाई किए जाने की बात कही थी।प्रधानमंत्री की सख्‍ती के बाद स्‍थानीय नेताओं के सुर बदल गए हैं। इंदौर -2 (Indore-2) से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) ने कहा कि कोई भी आकाश का स्वागत करने नहीं गया था। मैं रविवार की सुबह जिला जेल गया था लेकिन कोई स्वागत कार्यक्रम नहीं हुआ। किसी को भी इस तरह के स्वागत की अनुमति भी नहीं है। पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह हमें स्वीकार्य है।Posted By: Krishna Bihari Singh


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */