ग्रामीणों का आरोप- हाथी की सूचना देने पर भी रात में नहीं पहुंची वन विभाग की टीमहादसा होने के बाद आई टीम, अगर टीम समय से आ जाती, ताे शायद बच जाती दो लोगों की जानDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 12:23 PM ISTहजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उपाद गांव में मंगलवार रात हाथी ने एक घर गिरा दिया। मलबे में दबकर एक साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गई।वन अधिकारी और पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।घर गिरने से दबे दो बच्चे व महिलामृतका की पहचान 30 वर्षीय पानो देवी, जबकि बच्चे की पहचान एक वर्षीय गोलू के रूप में हुई है। मृतका के पति राजू ने बताया कि देर रात वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान एक हाथी ने घर पर धावा बोल दिया।पत्नी पानो ने बच्चों को लेकर भाग जाने को बोला। राजू ने बताया कि वो जैसे ही एक बच्चे को लेकर भागा, हाथी ने घर को गिरा दिया, जिसमें पानो और गोलू दब गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।विभाग के रेंजर का कहनावन विभाग के रेंजर राजेश केसरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही है। उधर, वन विभाग पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम रात को नहीं पहुंची। अगर टीम पहुंचती तो हाथियों के झुंड को खदेड़ा जा सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शाम से ही इलाके में दिख रहा था।
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 04:44 UTC