BSEB Class 10 Exams 2022: 10वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन - News Summed Up

BSEB Class 10 Exams 2022: 10वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन


BSEB Class 10 Exams 2022 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है। ऐसे में 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।BSEB Class 10 Exams 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है। ऐसे में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र, जो अगले सत्र कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले हैं, वे परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि 10वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 फरवरी, 2021 है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए secondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी फॉर्म को भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस डायरेक्ट लिंक से करें ऑनलाइन आवेदनBSEB Class 10 Exams 2022: 10वीं कक्षा के लिए ऐसे करें ऑननलाइन रजिस्ट्रेशनबिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 आवेदन फाॅर्म करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। इसके होमपेज पर दिख रहे,उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर रजिस्ट्रेशन लिखा हो। इसके बाद परीक्षा वर्ष 2022 सेक्शन के तहत आने वाले 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद एक लॉगिन विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद ही अपने जिले, स्कूल का नाम चुनें। इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स में कुंजी और सबमिट करें। इसके बाद जैसे ही आप लॉग इन करते हैं, आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।स्टूडेंट्स ध्यान दें कि जो पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और उन्होंने शुल्क जमा नहीं किया है, वे भी इस अवधि के दौरान अपना भुगतान पूरा कर सकते हैं। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए रेग्यूलर छात्रों के लिए 220 रुपये होने होंगे। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। वहीं बीएसईबी ने हाल ही में कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत यह परीक्षाएं 26 फरवरी से 3 मार्च 2021 तक आयोजित होनी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, 27 और 28 फरवरी को परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाएगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 10:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */