चेन्नई टेस्ट में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस ने ट्रेन में चढ़ाया! Ind vs Eng भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चेन्नई टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। इसी दौरान उनका एक फोटो वायरल हो रहा है जो अब meme में तब्दील हो गया है।नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस तरह के पोज में देखा गया है, जिसे वे किसी को चुपके से देख रहे हों। अब उनकी यही तस्वीर memes में बदल गई है।दरअसल, विराट कोहली और रोहित शर्मा दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में स्लिप में खड़े हुए थे। जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे। रूट ने गेंद को चौके के लिए जड़ा। रोहित शर्मा और विराट कोहली गेंद को देख रहे थे, लेकिन विराट कोहली उनके पीछे आ गए। ऐसे में दोनों को ऐसी पोजिशन में देखा गया, जैसे वे किसी को छिपकर देख रहे हैं। विराट और रोहित की इसी फोटो को अब सोशल मीडिया पर तमाम अलग-अलग फनी कैप्शन्स के साथ शेयर किया जा रहा है. Rohit Sharma and Virat Kohli spotted travelling in Mumbai Local #INDvENG pic.twitter.com/HANpMIdNxc — Godman Chikna (@Madan_Chikna) February 5, 2021हैरान करने वाली बात ये है कि फैंस ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को ट्रेन में चढ़ा दिया है और फोटो को इस तरह से एडिट किया गया है, जिसे वे ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़े हैं। वहीं, कुछ अन्य कैप्शन भी मजेदार हैं। एक कैप्शन में लिखा है कि जब क्लास में कोई नई लड़की एंट्री लेती है तो हम ऐसे हो जाते हैं। एक अन्य कैप्शन में लिखा है कि जब मैं अपने परिवार के साथ किसी प्रोडक्ट के बारे में बात कर रहा हूं तो फेसबुक और गूगल ऐसे देखते हैं।Guddu and Bablu Pandit watching Munna Bhaiya's lavish lifestyle pic.twitter.com/BzXfgOzg0i — Sagar (@sagarcasm) February 5, 2021Me discussing a product with my family Facebook and Google: pic.twitter.com/Hur2QS5abD — Godman Chikna (@Madan_Chikna) February 5, 2021शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 06, 2021 09:11 UTC