Ratan Tata को भारत रत्न से सम्मानित करने का कैंपेन ट्विटर पर चला तो खुद सामने आए टाटा, कही यह बात - News Summed Up

Ratan Tata को भारत रत्न से सम्मानित करने का कैंपेन ट्विटर पर चला तो खुद सामने आए टाटा, कही यह बात


Ratan Tata को भारत रत्न से सम्मानित करने का कैंपेन ट्विटर पर चला तो खुद सामने आए टाटा, कही यह बातमोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा ने ट्वीट में लिखा रतन टाटा का मानना ​​है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। हम प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए।नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पिछले कुछ दिन से ट्विटर पर देश के जाने-माने उद्योगपति रटन टाटा को लेकर एक कैंपेन चल रहा है। इसमें रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग उठ रही है। बड़ी संख्या में लोग ट्विटर पर इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं। इस कैंपेन पर अब स्वयं रतन टाटा की प्रतिक्रिया सामने आई है। टाटा ने लोगों की भावनाओं की प्रशंसा की है और साथ ही उन्होंने लोगों से बड़ी विनम्रता के साथ इस कैंपेन को बंद करने के लिए भी कहा है। टाटा ने ट्वीट कर यह बात कही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।While I appreciate the sentiments expressed by a section of the social media in terms of an award, I would humbly like to request that such campaigns be discontinued. We confer the country`s highest civilian award Bharat Ratna for @RNTata2000 Join us in our campaign #BharatRatnaForRatanTata #RequestByDrVivekBindra@PMOIndia @rashtrapatibhvn @narendramodi pic.twitter.com/U3Wr3aMxJh— Dr. Vivek Bindra (@DrVivekBindra) February 5, 2021रतन टाटा एक ऐसी शख्सियत हैं, जो सोशल मीडिया में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग ने तब जोर पकड़ा, जब मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से जुड़ा ट्वीट किया।A Great Personality who needs no introduction Sir Ratan Tata Deserves The Highest Civilian Award " Bharat Ratna ". I Request government of India to nominate his name for Bharat Ratna. #BharatRatnaForRatanTata @PMOIndia @NarendraModi#RequestByDrVivekBindra pic.twitter.com/8DiX7IXIhf— Robin Hood (@itsRobin_Hood) February 5, 2021बिंद्रा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया। अब शनिवार को रतन टाटा द्वारा जो प्रतिक्रिया दी गई है, उसे भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी सराह रहे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */