Video : मुख्तार अंसारी पर घिरी कांग्रेस, योगी सरकार का राहुल और प्रियंका से सवाल - News Summed Up

Video : मुख्तार अंसारी पर घिरी कांग्रेस, योगी सरकार का राहुल और प्रियंका से सवाल


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर गैंगस्‍टर से विधायक बने मुख्‍तार अंसारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से इस संबंध में जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि कांग्रेस, प्रियंका और राहुल को मुख्तार अंसारी से इतनी सहानुभूति क्यों है? सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा 'दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है और वह हर घटना को अपने चश्मे से देखती है। राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है, यहां तक कि देश और समाज के दुश्मनों का भी। दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सबूत है।' बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी अफशां अंसारी ने राष्‍ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पति की हत्‍या की आशंका जताते हुए हस्‍तक्षेप की मांग की थी।


Source: Navbharat Times February 06, 2021 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */