खास बातें बीजेपी नेता राम माधव का बड़ा बयान कहा- पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है बोले- एनडीए को मिलेगा पूर्ण बहुमतकेंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव (Ram Madhav) ने कहा है कि, 'इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है'. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के इस बयान के साथ ही इन चुनावों में पहली बार गठबंधन का मुद्दा उठा है. पाकिस्तान के मुद्दे पर राम माधव (Ram Madhav) ने कहा कि, 'उन्हें आतंकवाद से लड़ाई में ईमानदारी दिखानी चाहिए. मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि लोकसभा चुनाव नतीजों के तीन सप्ताह के अंदर ही एससीओ (संघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन) की समिट है. हमारा अभी भी मानना है कि पूरे परियोजना की एकतरफा तरीके से परिकल्पना की गई.
Source: NDTV May 06, 2019 08:37 UTC