रांची सीट / हेमंत सोरेन पार्टी का पट्टा डाल वोट देने पहुंचे, भाजपा ने कहा- कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग - News Summed Up

रांची सीट / हेमंत सोरेन पार्टी का पट्टा डाल वोट देने पहुंचे, भाजपा ने कहा- कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 03:35 PM ISTभाजपा ने कहा- हेमंत ने किया आचार संहिता का उल्लंघनरांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर भाजपा ने वोटिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बूथ के अंदर झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा पहनकर वोट देने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थी। उन्होंने भी जेएमएम का पट्टा गले में डाला हुआ था। भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।तस्वीर में गले में पट्टा लिये दिखे हेमंत व उनकी पत्नीवोट देने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने बूथ के बाहर फोटो भी खिंचवाई। फोटो में दोनों के गले में जेएमएम का हरा रंगा का पट्टा दिख रहा है। फोटो के सामने आने के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा जारी होने के बाद मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में राजनीतिक पार्टियों का झंडा, बैनर, पोस्टर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */