Dainik Bhaskar May 06, 2019, 06:02 PM ISTमंत्री जीतू पटवारी के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे विधायक संजय शुक्लापटवारी बोले- घबराने की जरूरत नहीं है, आपने सही बोलाइंदौर. सोमवार को शिक्षा से जुड़े एक समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक संजय शुक्ला ने मंच से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर दी। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है तो वे असहज हो गए और उन्होंने माफी मांगते हुए मतदान करने और करवाने की अपील की। इस पर मंत्री जीतू पटवारी ने माइक थामा और कहा कि सॉरी और थैंक्यू कहने की जरूरत नहीं है। आपने कुछ गलत नहीं किया। आपको डरने की जरूरत नहीं है... मैं हूं ना।यह कहा शुक्ला नेविधायक संजय शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कांग्रेस के उम्मीवार भी शिक्षा से जुड़े हैं मैं भी जुड़ा हूं और आप सभी जुडे हैं। इसलिए चाहता हूं कि आप सभी मतदान जरूर करवाएं। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाएं। यह सुन सभा में मौजूद लोग हंस पड़े। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है तो उन्होंने बात को संभाला और कहा- वे यह कहना चाहते हैं कि मतदान जरूर करें और करवाएं यह हमारा अधिकार है।यह कहा जीतू पटवारी नेपटवारी ने कहा कि ये निजी कॉलेजों का कार्यक्रम है। यहां वोट मांगना गलत नहीं है। आपने जो कहा वह अच्छा कहा। आपके विचार अच्छे हैं। आपने वोट मांगकर कोई गुनाह नहीं किया। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सॉरी और थैंक्यू नहीं चलेगा.. घबराने की जरूरत नहीं है आप कहो कि जो मैंने जो बोला सही बोला।पटवारी ने जिम मामले में दी सफाई : उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने वोट के बदले जिम के सामान के लिए 25 लाख रुपए देने के मामले में प्रेस के सामने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने जिला निर्वाचन कार्यालय को अपना जवाब भेज दिया है। जवाब के साथ उन्होंंने कांग्रेस का वचन पत्र भी संलग्न करते हुए कहा है कि हमारे दल के वचन पत्र में ही गांवों में खेल सुविधा का वादा किया हुआ है और मैंने अपने भाषण में इसी पुरानी योजना, वादे का जिक्र किया है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है। अब निर्वाचन कार्यालय द्वारा उनके वचन पत्र, भाषण को क्रॉस चेक किया जा रहा है कि उनका जवाब सही है या नहीं। हालांकि यह बात भी कही जा रही है कि कांग्रेस के वचन पत्र में खेल सुविधा के विस्तार की बात जरूर है, लेकिन इसमें जिम के लिए 25 लाख रुपए का सामान देने की बात सीधे तौर पर नहीं कही गई है।
Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 08:36 UTC