Avengers Endgame ने Baahubali 2 और Dangal को धूल चटाई, कमाई में यह फिल्में भी सामने टिक नहीं पाईंनई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम Avengers Endgame ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बाहुबली 2, कृष 3 और दंगल समेत कई भारतीय फिल्मों को पछाड़ दिया है। अब तक इस फिल्म ने 272 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविवार के कलेक्शन के बाद 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के कयास लगाए जा रहे हैं।मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में कमाई के मामले में कई भारतीय फिल्मों को पछाड़ दिया है। 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने दो दिनों की कमाई के मामले में फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म बाहुबली 2 ने जहां दो दिनों में सिर्फ 80 करोड़ की कमाए थे, वहीं एवेंजर्स एंडगेम ने 104 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यहां बता दें कि दो दिन की कमाई के मामले में बाहुबली 2 भारत की सबसे बड़ी फिल्म थी।इसके अलावा एवेंजर्स एंडगेम एक हफ्ते में हिंदी फिल्मों से भी अधिक कमाई के मामले में आगे निकल गई है। फिल्म ने आमिर खान की दंगल, सलमान खान की टाइगर जिंदा है, रणबीर की संजू और प्रभास की बाहुबली की सप्ताहिक कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दंगल ने एक सप्ताह में 197.54 करोड़ रुपए कमाए, टाइगर जिंदा है ने 206.04 करोड़ रुपए कमाए, ‘संजू’ ने 202 करोड़ रुपए कमाए और बाहुबली ने 247 करोड़ रुपये कमाए थे।Now #AvengersEndgame is decimating previous records and setting new benchmarks... The audience is thirsting for well-made entertainers, but we rely more on packaging and marketing to do the trick... No wonder, our films misfire too often. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 4, 2019कमाई के इन सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एवेंजर्स एंडगेम ने 272 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एवेंजर्स एंडगेम ने फिल्म कृष 3 और उरी सर्जिकल स्ट्राइक के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और माना जा रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम इस वीकेंड में 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।#AvengersEndgame biz at a glance... Crossed ₹ 50 cr: Day 1 ₹ 100 cr: Day 2 ₹ 150 cr: Day 3 ₹ 200 cr: Day 5 ₹ 250 cr: Day 7 Will it finish at ₹ 350 cr or cruise past ₹ 400 cr?... — taran adarsh (@taran_adarsh) May 3, 2019बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों के तहत एवेंजर्स एंडगेम ने अपनी पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर का ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 2018 में रिलीज हुई इनफिनिटी वार ने ओपनिंग वीकेंड में 94.30 करोड़ की कमाई की थी, जबकि 26 अप्रैल को रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम ने 157.20 करोड़ की कमाई की।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad
Source: Dainik Jagran May 04, 2019 13:41 UTC