डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत तभी शुरू करेगा, जब लेबनान में पूरी तरह सीजफायर लागू हो और उसकी फंसी हुई संपत्तियां वापस की जाएं। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि ये दोनों शर्तें पहले ही तय हो चुकी थीं, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई हैं।उन्होंने कहा कि इन शर्तों को पूरा किए बिना किसी भी तरह की बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती। गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बातचीत शुरू करने से पहले इन दोनों मुद्दों का हल जरूरी है। ईरान का कहना है कि इन शर्तों के पूरा न होने से दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी और बढ़ गई है।अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप ईरान ने इससे पहले अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उसने बातचीत शुरू होने से पहले ही उसके 10 सूत्रीय प्रस्ताव के तीन अहम बिंदुओं का उल्लंघन किया है। इनमें लेबनान में सीजफायर लागू न होना, फार्स प्रांत में एक ड्रोन का घुसना और उसे मार गिराना, और यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को न मानना शामिल है।
Source: Dainik Jagran April 10, 2026 21:03 UTC