Hindi NewsLocalUttar pradeshAuraiyaSeganpurAuraiya Jal Jeevan Mission Work Speeds Up After Dainik Bhaskar Newsदैनिक भास्कर की खबर का असर: औरैया के नगला चिंताई में पानी की समस्या हल, जल जीवन मिशन का काम में आई तेजीमोहर सिंह | सेगनपुर(औरैया), औरैया 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकगांव में पानी की समस्या हल।औरैया जिले के नगला चिंताई गांव में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने लगी है। दैनिक भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।ग्रामवासियों के अनुसार, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले लगभग दो साल से काम चल रहा था। इसके बावजूद गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे थे और उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।दैनिक भास्कर के रिपोर्टरों द्वारा इस समस्या पर खबर प्रकाशित करने के बाद संबंधित विभाग ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकेदार से संपर्क किया और गांव में नल लगाने का कार्य पुनः शुरू करवाया।इस पहल से ग्रामीणों में अब शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि इससे गांव में होने वाली विभिन्न जल-जनित बीमारियों का खतरा भी कम होगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्मेंद्र, पंकज और मंटू जैसे ग्रामवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।.
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 07:22 UTC