मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। रविवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित बंदर खमीर शहर के घाट पर हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह हमला रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम इलाके में किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।इजरायली सेना के मुताबिक, यह हमला ईरान में चल रही हमलों की एक और श्रृंखला का हिस्सा था, जो राजधानी तेहरान में हुए जोरदार धमाकों के कुछ घंटों बाद किया गया। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में दावा किया कि इस कार्रवाई में हथियार भंडारण और उत्पादन स्थलों के साथ-साथ हवाई रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 07:15 UTC