Akshaya Tritiya 2019: गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगेखास बातें अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे अक्षय तृतीया 7 मई को है केदरीनाथ-बद्रीनाथ के कपाट क्रमश: 9 और 10 मई को खुलेंगेश्रद्धालु मंगलवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इन हिंदू तीर्थ स्थलों की वार्षिक यात्रा के सुचारू रूप से संचालन की तैयारी कर रही है. एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट जहां अक्षय तृतिया के पावन पर मंगलवार को खुलेंगे, वहीं केदारनाथ के कपाट गुरुवार को और बद्रीनाथ के कपाट शुक्रवार को खुलेंगे. उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाली सड़क पर अभी भी मंदिर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल की मरम्मत का काम चल रहा है. पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने शनिवार को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस के आला अधिकारियों की एक बैठक की.
Source: NDTV May 06, 2019 05:26 UTC