यूपी के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि एक बुजुर्ग महिला से जबरदस्ती कांग्रेस के निशान वाले बटन को बदवाया गया. बीजेपी नेता विवेक महेश्वरी ने इस वीडियो के साथ जानकारी भी दी है कि यह मामला गौरीगंज के गूजरटोला बूथ नंबर 316 का है जहां पीठासीन अधिकारी ने जबरदस्ती कांग्रेस को वोट डलवा दिया. स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चुनाव आयोग को टैग करते हुए यह सूचना दी है कि राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करा रहे हैं. अब इस देश के लोगों को यह तय करना है कि राहुल गांधी के इस तरह की राजनीति को सजा दी जानी चाहिए या नहीं.
Source: NDTV May 06, 2019 05:21 UTC