83 Poster First Look: रणवीर सिंह टीम के साथ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम आए नजर, ग्रैंड अंदाज में पोस्टर किया गया लांचनई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म निर्देशक कबीर खान की फिल्म '83' का पोस्टर जारी कर दिया गया हैंl इस फिल्म में रणवीर सिंह, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम जैसे कलाकार मौजूद थेl सभी इस फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करने के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पहुंचे हैं। कबीर खान की फिल्म '83’ भारत द्वारा 1983 में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।जब से मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की है, तब से फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।इसके अलावा चेन्नई में पोस्टर रिलीज किए जाने के कारण यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब होकर रिलीज होगी। इसके चलते फिल्म के मेकर्स इसे लेकर भी उत्साहित हैl इस फिल्म के रिजनल वर्जन को कमल हासन और नागार्जुन रिलीज करने वाले है।फिल्म की घोषणा और पोस्टर लांच के लिए चेन्नई में एक बड़ा आयोजन किया गया है। कुछ समय पहले से क्रिकेटर कपिल देव और सुनील गावस्कर सहित कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, सभी ने नीले सूट पहन रखे है, जो यह दर्शाता है कि टीम इंडिया क्रिकेट टूर पर कैसे जाती है।तस्वीरों में हम रणवीर को उनकी टीम के साथ बैठा हुआ देख सकते हैं, वह धैर्यपूर्वक इसके लॉन्च होते देख रहे हैं। रणवीर सिंह की टीम में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना, हार्डी संधू, जिवा, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, जिवा और साहिल खट्टर शामिल हैं।दीपिका पादुकोण रणवीर की पत्नी के रूप में रोमी भाटिया की भूमिका में होंगी। '83 को 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होनेवाली है। कबीर खान ने इसके पहले फिल्म भारत रिलीज की थीl इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर की अहम भूमिका थीl इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया गया थाl इस फिल्म में भी भारत की यात्रा की एक झलक दिखाई गई थीlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 14:15 UTC