Padma Awards 2020 Complete List: अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवार्डनई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नाडीज के साथ-साथ मशहूर ओलंपियन मुक्केबाज मेरी काम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।शनिवार को इन नागरिक सम्मानों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।इन्हें मिला पद्म विभूषण सम्मानपद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी काम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)और श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी श्री पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) शामिल हैं।इन्हें मिला पद्म विभूषण भूषणजबकि पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, मुअज्जम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णअम्मल जगन्नाथ, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, शेरिंग लैंडल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. संपत कुमार और सुश्री विदुषी जयलक्ष्मी के. प्रेम वत्सइसे भी पढ़ें: Padma Awards 2020: जानिए कौन हैं 'अब्दुल जब्बार' जिन्हें मरणोपरांत पद्म श्री से किया गया है सम्मानितPosted By: Sanjeev Tiwariडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 14:11 UTC