70 देशों ने किम जोंग उन से किया आग्रह - बंद करें मिसाइल और परमाणु हथियार के टेस्ट - News Summed Up

70 देशों ने किम जोंग उन से किया आग्रह - बंद करें मिसाइल और परमाणु हथियार के टेस्ट


70 देशों ने उत्तर कोरिया से अपने परमाणु हथियार नष्ट करने को कहाविश्व के 70 देशों ने उत्तर कोरिया से आग्रह किया कि उसे वैश्विक शांति को खतरा उत्पन्न कर रहे अपने परमाणु हथियार, बैलेस्टिक मिसाइल और संबंधित कार्यक्रम खत्म कर देने चाहिए. आग्रह करने वाले देशों में अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ-साथ एशिया, लातिन अमेरिका और यूरोप के राष्ट्र शामिल हैं. रूस और चीन उत्तर कोरिया का समर्थन करते हैं, इसलिए उन्होंने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. किम जोंग उन ने दिया 'लंबी दूरी के हमले' का अभ्यास करने का आदेश, जानिए क्या है वजहदस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले देशों को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार और बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा को बड़ा खतरा नजर आता है. इन देशों ने उत्तर कोरिया से किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया.


Source: NDTV May 11, 2019 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */