digvijay singh pragya thakur: भोपाल सीट: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिग्विजय सिंह बने 'नाना', प्रज्ञा ने की बाइक की सवारी - bhopal lok sabha seat digvijay singh becomes nana pragya thakur bike ride on - News Summed Up

digvijay singh pragya thakur: भोपाल सीट: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिग्विजय सिंह बने 'नाना', प्रज्ञा ने की बाइक की सवारी - bhopal lok sabha seat digvijay singh becomes nana pragya thakur bike ride on


बाइक पर प्रज्ञा ठाकुरXदेश की सबसे ज्‍यादा चर्चित सीटों में शामिल भोपाल की चुनावी जंग को जीतने के लिए कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी की फायर ब्रैंड नेता साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को अपनी पूरी ताकत लगा दी। दिग्विजय सिंह ने 'नाना' बनकर 'मामा' शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला वहीं प्रज्ञा ठाकुर मोटरसाइकल से जनता के दरवाजे तक पहुंचीं।लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिग्विजय सिंह ने कोलार इलाके में जनता को आश्‍वासन दिया कि वह अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए हरेक वादे को पूरा करेंगे। अपने भाषण के आखिर में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। दिग्‍गी राजा ने कहा, 'जो मामा नहीं कर सका वह अब नाना करेगा।' बता दें कि मध्‍य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के नाम से लोकप्रिय हैं।दिग्विजय सिंह ने अपने पोलिंग एजेंटों को आगाह किया कि वे मॉक वोटिंग के दौरान ईवीएम को कायदे से चेक कर लें। उन्‍होंने कहा कि वह शनिवार को पूरे दिन मौजूद रहेंगे और पोलिंग एजेंट गतिविधियों पर नजर रखें। हमें बहुत सतर्क रहना है। राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने जनता को आगाह किया कि वे पैसे और धन के प्रभाव में न आएं और भय मुक्‍त होकर वोट करें।उधर, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने बाइक पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने कहा कि भोपाल का चुनाव इस शहर और देश का भविष्‍य तय करेगा। प्रज्ञा ठाकुर ने बाइक पर बैठकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मुलाकात की। प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल सीट पर काफी अहमियत रखने वाले सरकारी कर्मचारियों से भी मंत्रालय के बाहर मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राज्‍य की पिछली कांग्रेस सरकार ने उनका उत्‍पीड़न किया था लेकिन वह टूटी नहीं। उन्‍होंने कहा, 'भोपाल लोकसभा चुनाव इस शहर और देश का भविष्‍य तय करेगा। यह चुनाव बीजेपी के फैसलों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है।' प्रज्ञा ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्‍या में वोट दें। प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने मंदिर में दर्शन किए और पूजा में हिस्‍सा लिया।


Source: Navbharat Times May 11, 2019 05:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */