खास बातें जम्मू-कश्मीर के लेह में सामने आया मामला लेह के चुनाव अधिकारी ने जीओसी को लिखी चिट्ठी सेना ने कहा, सारे आरोप फर्जी हैंजम्मू-कश्मीर में एक चौंकाने वाला मामला आया है. जम्मू-कश्मीर के लेह में चुनाव अधिकारियों ने 14 कॉर्प्स के जीओसी (General Officer Commanding) को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सेना के कुछ अधिकारी जवानों से पूछ रहे हैं कि वे किसे वोट देना चाहते हैं. सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक छानबीन में आरोप झूठा पाया गया है और ऐसा लग रहा है कि सेना की छवि धूमिल करने के लिए ये आरोप लगाया गया. वीडियो में दिख रहा है कि पिछले सप्ताह हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को लिफापे दिए जा रहे हैं. सीसीटीवी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पत्रकारों के सात दिख रहे हैं और पार्टी के विधायक विक्रम रंधावा पत्रकारों को लिफाफे थमाते हुए दिख रहे हैं.
Source: NDTV May 11, 2019 05:59 UTC