6 माह बाद सबसे कम 16 हजार नए मरीज मिले, ब्रिटेन से लौटे 6 मरीज नए स्ट्रेन से ग्रसित - News Summed Up

6 माह बाद सबसे कम 16 हजार नए मरीज मिले, ब्रिटेन से लौटे 6 मरीज नए स्ट्रेन से ग्रसित


6 माह बाद सबसे कम 16 हजार नए मरीज मिले, ब्रिटेन से लौटे 6 मरीज नए स्ट्रेन से ग्रसितRizwan Noor Khanकोरोना संक्रमण को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे कम नए संक्रमित केस मिले हैं। 6 माह बाद ऐसा हुआ है कि दैनिक मरीजों की संख्या 17 हजार से नीचे आई है। वहीं, दैनिक मौतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रिटेन से लौटे 6 लोग वायरस के नए यूके वैरियंट से ग्रसित पाए गए हैं।187 दिन बाद सबसे कम नए मरीज मिलेस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,432 नए मामलों की पुष्टि की गई है। 187 दिन में यह दैनिक मरीजों की सबसे कम संख्या है। पिछले 6 महीनों में यह पहली बार है जब 17 हजार से कम दैनिक मरीज पाए गए हैं।ब्रिटेन से लौटे 6 लोग नए स्ट्रेन से ग्रसितएएनआई की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड किंगडम से भारत वापस आए 6 लोग कोरोना वायरस के नए यूके वेरिएंट जीनोम से संक्रमित पाए गए हैं। सभी की शुरुआती जांच के बाद मेडिकल निगरानी में रखा गया है। यूके वैरिएंट वायरस कोरोना का बदला हुआ और मजबूत रूप बताया जा रहा है। पिछले दिनों यह ब्रिटेन में तेजी से फैला है।दैनिक मौतों में गिरावट, रिकवरी में उछालनए मरीजों की संख्या सबसे निचले स्तर पर आने के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 252 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। बीते दिन 279 मरीजों की मौत हुई थी। पिछले 24 में 24,900 मरीजों को पूरी तरह ठीक कर घर भेजा जा चुका है।कोरोना के कुल आंकड़ेताजा आंकड़ों को मिलाकर अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,24,303 हो गई है। इनमें से 98,07,569 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,48,153 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब देश में सिर्फ 2,68,581 एक्टिव केस बचे हैं। देश का कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है और रिकवरी रेट 95.92 फीसदी हो गया है।…NEXTRead More: अमेरिका में रिकॉर्ड 2.50 लाख कोरोना मरीज मिलने से सनसनीइन 7 देशों में मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन1 करोड़ के नजदीक पहुंचे कुल संक्रमित मामलेजॉर्डन समेत 9 देशों में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलीभारत में 3 वैक्सीन को मंजूरी का इंतजार


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 07:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */