'सलमान सर ने प्रूव करना चाहा कि राहुल भगोड़ा था' 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए मनु पंजाबी हेल्थ इशूज के कारण बीच में ही घर से निकल गए। अभी वह ठीक हैं और राहुल के सपॉर्ट में एक वीडियो शेयर किया है। मनु पंजाबी इस बात से खफा हैं कि राहुल वैद्य को बार-बार 'भगोड़ा' कहा जा रहा है और सलमान खान भी बार-बार यह बोलकर साबित करने में लगे हुए हैं।'शो के फिनाले पर बाहर गए थे राहुल वैद्य' मनु पंजाबी बोले, 'राहुल वैद्य को एक चीज बहुत चुभती है कि उन्हें भगोड़ा क्यों कहा जा रहा है। वह शो छोड़कर बीच में भाग गए थे। सलमान सर ने 10 बार इस बात को बोलकर प्रूव करना चाहा कि वह भगोड़ा था और वह भाग गए थे। लेकिन सॉरी, मैं इस चीज़ को नहीं मानता क्योंकि जब आप कहते हैं कि शो का फिनाले चल रहा है और यह अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगर वहां पर कोई आदमी अपनी फैमिली का रीजन दे रहा है और कह रहा है कि मैं अपने परिवार से मिलना चाहता हूं। लेकिन सलमान सर कहते हैं कि वह परिवार से नहीं बल्कि किसी और से ही मिलना चाहते थे।''मुझे राहुल के फैसले पर गर्व, भगोड़ा नहीं है वो' मनु आगे बोले, 'राहुल वैद्य चाहे अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से गए या अपनी मां की वजह से गए, वह किसी भी वजह से गए हों, वह महान हैं। उसके अंदर ये एक क्वॉलिटी है कि वो इतने बड़े मंच को छोड़कर, अपने दिल की आवाज को सुनकर वहां से जाने के लिए कह रहा है। और वो अपनी चाहे गर्लफ्रेंड से मिलना चाह रहा है या अपनी मां से मिलना चाह रहा है, और उनको ज्यादा तवज्जो दे रहा है तो मेरी नजर में वो ज्यादा वैल्यू रखती है।'
Source: Navbharat Times December 29, 2020 06:56 UTC