5 राज्यों में 100 से भी कम नए कोरोना मामले, 2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीजRizwan Noor Khanकोरोना मरीजों को रिकवर करने में लगातार मिल रही सफलता के बीच कुछ राज्यों में संक्रमण थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले दैनिक मामलों की संख्या तीसरी सबसे कम संख्या है। देश के कुल केस में से 82 फीसदी मामले केवल 6 राज्यों में पाए गए हैं। वहीं, दो राज्यों में पिछले कई दिनों से संक्रमण जारी है। रिकवरी रेट अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।नए मरीजों की तीसरी सबसे कम संख्यास्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,666 नए मामलों की पुष्टि की गई है। नए मरीजों की यह संख्या अब तक की तीसरी सबसे कम संख्या है। बीते दिनों में सबसे 9 हजार और 10 हजार दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। देशभर में संक्रमित मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है।सबसे ज्यादा केस 6 राज्यों मेंदेशभर में पिछले 24 घंटे में मिले 11,666 नए दैनिक मामलों में से 82 फीसदी मामले अकेले 6 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में अकेले 7 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। पिछले कई दिनों से इन दोनों राज्यों में कोरोना मामले थम नहीं रहे हैं। केरल में पिछले करीब 15 दिनों से हर दिन 5 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं।100 से भी कम केस वाले 5 राज्यदेश के सबसे ज्याादा प्रभावित रहे 20 राज्यों में 5 राज्य ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना मामले मिले हैं। इनमें से असम में सबसे कम केवल 17 मरीज मिले हैं। वहीं, झारखंड में 70, जम्मू कश्मीर में 77, हरियाणा में 87 और दिल्ली में मात्र 96 केस दर्ज किए गए हैं। केरल और महाराष्ट्र को छोड़कर सबसे ज्यादा 512 केस तमिलनाडु में मिले हैं।अब तक की सबसे कम दैनिक मौतेंदैनिक मौतों में रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 123 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह अब तक की सबसे कम संख्या है। इससे पहले सबसे कम 131 और 137 दैनिक मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, कोरोना रिकवरी में तेजी आई है और 24 घंटे के अंदर 14,301 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है।कोरोना के कुल मामलेकोरोना के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,01,193 हो गई है। इनमें से 1,03,73,606 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,53,847 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,73,740 रह गई है। देश का रिकवरी रेट 96.94 फीसदी हो गया है।…NEXTये भी पढ़ें: 2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीज7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिलेवैक्सीन से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानेंजनवरी से दिसंबर तक सेहतमंद रहने के 12 तरीके
Source: Dainik Jagran January 28, 2021 07:30 UTC