व्यवसायी को गोली मारने के विरोध में बवाल: बेगूसराय में हंगामा, लोगों ने की सड़क जाम, कल मारी गई थी हार्डवेयर व्यवसायी और उसके स्टाफ को गोली - News Summed Up

व्यवसायी को गोली मारने के विरोध में बवाल: बेगूसराय में हंगामा, लोगों ने की सड़क जाम, कल मारी गई थी हार्डवेयर व्यवसायी और उसके स्टाफ को गोली


Hindi NewsLocalBiharPatnaBegusaraiBihar Crime News; Businessman And His Staff Shot In Begusarai, Locals Jam HighwayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपव्यवसायी को गोली मारने के विरोध में बवाल: बेगूसराय में हंगामा, लोगों ने की सड़क जाम, कल मारी गई थी हार्डवेयर व्यवसायी और उसके स्टाफ को गोलीबेगूसराय एक दिन पहलेकॉपी लिंकगुस्साए लोग टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।आज सुबह 11 बजे व्यवसायी और आम लोग नौरंगा पुल के पास जुटे और सड़क जाम कर दियागुस्साए लोग टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंबेगूसराय में हार्डवेयर दुकानदार और उसके स्टाफ को गोली मारने के विरोध में व्यवसायी सड़क पर उतर गए। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार के एक भी व्यवसायी ने अपनी दुकान नहीं खोली। आज सुबह 11 बजे व्यवसायी और आम लोग नौरंगा पुल के पास जुटे और सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोग टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि जब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सभी व्यवसायी सुरक्षा मुहैया करवाने की भी मांग कर रहे हैं।इधर, सूचना मिलते ही नगर और रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व्यवसायियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। व्यवसायियों को आश्वासन दिया गया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हैं। रतनपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पुलिस दुकानदारों से निवेदन कर रही है कि घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज दें लेकिन वे लोग न फुटेज दे रहे हैं और न ही घटना से पहले की कोई जानकारी। आसपास जो भी CCTV लगे हैं, वह भी काम नहीं रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।मुख्य बाजार में बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते व्यवसायी।पुलिस की गश्ती तेज करने की मांगआक्रोशित व्यवसायियों का कहना है कि अगर सही ढंग से पुलिस की गश्ती होती तो सरेआम कोई अपराधी दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम नहीं दे पाता। शहर में लगातार अपराधियों द्वारा व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। हमलोगों की मांग है कि पुलिस गश्ती तेज करे और बाजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए।बुधवार देर शाम मारी थी गोलीबुधवार देर शाम अपराधियों ने नौरंगा पुल के पास पॉपुलर हार्डवेयर मालिक और स्टाफ को उनके ही दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुकान मालिक मालिक पटना रेफर कर दिया था। घटना के बाद से ही शहर के व्यवसायी और आम लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष है।


Source: Dainik Bhaskar January 28, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */