सचिन के साथ वकार का भी डेब्यू दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंडुलकर ने 15 नवंबर 1989 को इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेला। इसी मुकाबले में पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनुस ने भी इंटरनैशनल डेब्यू किया था।वकार ने ही लिया था सचिन का विकेट भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच हालांकि ड्रॉ रहा था लेकिन खास बात यह रही कि एक डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को पाक के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने आउट किया। मौजूदा पीएम इमरान खान की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 409 रन बनाए जिसके बाद भारत 262 रन ही बना सका। इसके बाद दूसरी पारी मेजबानों ने 5 विकेट पर 305 रन बनाकर घोषित कर दी। 453 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने संजय मांजरेकर (113*) के शतक की मदद से 3 विकेट पर 303 रन बनाए और मैच ड्रॉ समाप्त हुआ। मुकाबले में 7 विकेट लेने वाले कपिल देव मैन ऑफ द मैच बने।BCCI ने शेयर की दो तस्वीरेंICC ने शेयर की खास वीडियो क्लिपविनोद कांबली का इमोशनल मेसेजमुंबई इंडियंस ने भी शेयर की पोस्टRCB ने भी किया याद, बताया लेजंड
Source: Navbharat Times November 15, 2020 08:51 UTC