उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत हो गई जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 361 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हजार 354 हो गई है। शनिवार को मेरठ में सबसे ज्यादा तीन मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2 हजार 361 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, जिनमें सबसे ज्यादा 394 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। प्रदेश में इस वक्त 23 हजार 367 ऐक्टिव कोविड मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
Source: Navbharat Times November 15, 2020 08:48 UTC