Hindi NewsLocalHaryanaAbortion Was Done Illegally By Fake Doctor, Faridabad Police Arrested The Lady In Raid, Case Registered And Clinics SealedAds से है परेशान? हरीश आर्या के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां के अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह, फतेहपुर बिल्लौच की डॉ. रिंकू डागर, संजय गुप्ता और पंकज राजपूत को शामिल किया गया।योजना के अनुसार, एक महिला को फर्जी गर्भवती बनाकर ज्ञानदीप क्लीनिक में भेजा गया। क्लीनिक में कार्यरत फर्जी महिला डॉक्टर मीना ने गर्भपात करने के लिए 13 हजार रुपए की मांग की। टीम ने फर्जी महिला गर्भवती को पैसे देकर भेजा था। सभी नोटों के नंबर नोट कर लिए गए थे। गर्भवती फर्जी महिला, फर्जी डॉक्टर मीना के पास पहुंची और उसे 13 हजार रुपये देकर गर्भपात करने को कहा।जैसे ही फर्जी महिला डॉक्टर मीना गर्भपात करने को तैयार हुई, इशारा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर फर्जी महिला डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी में उसके क्लीनिक को भी सील कर दिया गया। डॉ. हरीश आर्या के मुताबिक, मीना 12वीं कक्षा पास है। उसके पास डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 12:57 UTC