बिग बॉस 14: अली गोनी ने की रुबीना दिलाइक की तारीफ, जैस्मिन भसीन बोलीं- किसी की साइड किक मत बनों - News Summed Up

बिग बॉस 14: अली गोनी ने की रुबीना दिलाइक की तारीफ, जैस्मिन भसीन बोलीं- किसी की साइड किक मत बनों


Hindi NewsEntertainmentTvBigg Boss 14: Ali Praises Rubina Dilaik, Jasmine Said Don't Be Anyone's Side KickAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबिग बॉस 14: अली गोनी ने की रुबीना दिलाइक की तारीफ, जैस्मिन भसीन बोलीं- किसी की साइड किक मत बनों16 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिग बॉस 14 में कनेक्शन वीक शुरू हो गया है जिसमें जैस्मिन भसीन अली गोनी के कनेक्शन के रूप में फिर से घर में प्रवेश किया। वे दोनो शो के पहले से ही दोस्त हैं और बिग बॉस 14 के घर में उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई है। घर में जाने के बाद वे अली को ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ सलाह देती हैं।कनेक्शन वीक में दिखी जैस्मिनजैस्मिन ने कहा, 'अली! आई मिस यू, आई लव यू।' उनकी आवाज सुनने के बाद अली ने जवाब दिया, 'आई लव यू 2।' जैस्मीन ने राहुल वैद्य से कहा, 'राहुल टीवी पर शो देखने के बाद मुझे रियलाइज हुआ कि मुझे आपको सबके मुकाबले ज्यादा प्रायोरिटी देनी चाहिए थी।' तो वहीं अली ने जैस्मीन को बताया कि उनके घर से एविक्ट होने के बाद कैसे रुबीना दिलाइक ने उनकी मदद की। अली ने कहा, 'रुबीना ने मेरी बहुत मदद की' तो वहीं जैस्मीन ने उनसे कहा, 'किसी की तरफदारी मत करो और किसी की साइड किक मत बनों।' फिर जब अली ने कहा, 'ऐसा नहीं है जैस्मीन!' तब जैस्मिन ने अली से हसते कहा, 'उसे ट्रॉफी भी क्यों नहीं दे देते हो।'ज्योतिका ने राखी को कहा आप नेगेटिव दिख रहे होवहीं रुबीना की बहन ज्योतिका राखी से कहते हुए दिखीं कि आप घर के बाहर नेगेटिव दिख रहे हो। फिर वे रुबीना से कहती हैं कि 'राखी बोखला गई हैं कि सब रुबीना को इतना अटेंशन क्यों दे रहें हैं।' घर में कनेक्शन के रूप में विंदू दारा सिंह, पारस छाबड़ा, जान कुमार सानू, राहुल महाजन और तोशी साबरी भी दिखेंगे।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */