Hindi NewsTech auto2021 MG ZS EV Launched At Rs 20.99 Lakh; Specifications And FeaturesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपMG ZS इलेक्ट्रिक कार: नए मॉडल की रेंज 79km बढ़कर 419km तक पहुंची, पुराने मॉडल की तुलना में 60 हजार रुपए तक महंगीनई दिल्ली 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी एमजी ने ZS EV का 2021 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 20.99 लाख रुपए है। पुराने वैरिएंट की तुलना में इसकी कीमत 60 हजार रुपए तक ज्यादा है। कंपनी ने नए मॉडल में किसी तरह के कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए हैं। हालांकि, इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से बहुत ज्यादा होगी।2021 MG ZS EV कीमतवैरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत अंतर एक्साइट 20.99 लाख रु 20.88 लाख रु 11,000 रुपए एक्सक्लूसिव 24.18 लाख रु 23.58 लाख रु 60,000 रुपए2021 MG ZS EV में नया क्या मिलेगा? नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी में किया गया है। इसमें नई 44.5kWh 'हाई-टेक' बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 419 किलोमीटर होगी। 2020 मॉडल की रेंज 340 किलोमीटर थी। यानी नए मॉडल में रेंज 79 किलोमीटर ज्यादा होगी। हालांकि, कार की इलेक्ट्रिक मोटर में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं।2021 MG ZS EV स्पेसिफिकेशन के बदलाव2021 MG ZS EV 2020 MG ZS EV बैटरी पैक 44.5kWh 44.5kWh इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट 143hp/353Nm 143hp/353Nm रेंज (दावे अनुसार) 419km 340km ग्राउंड क्लियरेंस 177mm 161mm व्हील और टायर 215/55 R17 215/50 R172021 MG ZS EV इक्युपमेंट और वारंटीकंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में ईकोट्री चैलेंज फीचर दिया है। ये फीचर MG आई-स्मार्ट EV 2.0 कनेक्टेड कार सिस्टम में मिलेगा। इस फीचर की मदद से कार ओनर CO2 उत्सर्जन को ट्रैक कर पाएंगे।ZS EV से पहले की तरह एमजी ई-शील्ड पैकेज मिलेगा। इसमें 5 साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी, 5 लेवर फ्री सर्विस, 5 साल का रोड असिस्टेंस और 5 वे चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (DC फास्ट चार्जिंग, ऑन-बोर्ड चार्जिंग केबल, होम/ऑफिस चार्जर, मोबाइल चार्जिंग सर्विस और एक्सटेंड चार्जिंग नेटवर्क) मिलेगा। बैटरी पैक पर 8 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी मिलती है।2021 MG ZS EV की नई लोकेशनMG ने भारत में अपनी 31 नई लोकेशन का भी ऐलान किया है। इसमें गोवा, कालीकट, भुवनेश्वर, रांची, मैसूर, त्रिवेंद्रम, मेंगलोर, विजयवाड़ा, पोंडेचारी, कोल्हापुर और अन्य शामिल हैं। पहले ये कार देश के 21 शहरों में उपलब्ध थी।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 12:29 UTC